
मुख्य बातें (HighLights):
- आईपीएल 2025 में दिल्ली में दूसरा मुकाबला
- पिछली बार दिल्ली को अपने घरेलू मैदान पर हार
- मुंबई इंडियंस ने रविवार को दिल्ली को हराया था

आईपीएल 2025 के 32वें मैच में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह मैच दिल्ली के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह इस सीजन में दिल्ली में खेला जाने वाला दूसरा मैच है। पिछली बार इस मैदान पर दिल्ली को मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है।
- तेज आउटफील्ड और छोटी बाउंड्री बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने का मौका देती है।
- फास्ट बॉलर्स को ज्यादा सहायता नहीं मिलेगी, लेकिन स्पिनर्स को कुछ मदद मिल सकती है।
- हाई-स्कोरिंग मैच की पूरी संभावना है।

दिल्ली में बुधवार को गर्म मौसम रहने की संभावना है।
- अधिकतम तापमान: 39°C
- न्यूनतम तापमान: 27°C
- मैच शाम 7 बजे शुरू होगा, जिससे थोड़ी राहत की उम्मीद की जा सकती है।

- अब तक खेले गए मैच: 90
- पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच: 43
- चेज करते हुए जीते गए मैच: 46
- पहली पारी का औसत स्कोर: 167 रन
- सबसे बड़ा स्कोर: हैदराबाद - 266/7 बनाम DC (2024)
- सबसे छोटा स्कोर: दिल्ली - 83 बनाम CSK (2013)
- सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी: क्रिस गेल - 128 रन (2012)

- कुल मैच: 83
- जीते: 36
- हारे: 45
- राजस्थान रॉयल्स ने इस मैदान पर 12 मैच खेले हैं, जिसमें 5 में जीत और 7 में हार मिली है।