सोने की कीमत में पिछले कुछ हफ्तों से लगातार उछाल देखा जा रहा है। सिर्फ एक हफ्ते में 24 कैरेट सोने की कीमत में 5,010 रुपये और 22 कैरेट की कीमत में 4,600 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।
देश में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 95,000 रुपये से ऊपर चला गया है। दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,820 रुपये तक पहुंच चुकी है, जबकि 22 कैरेट का सोना 87,850 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
शहर | 22 कैरेट सोना (रु.) | 24 कैरेट सोना (रु.) |
---|---|---|
दिल्ली | 87,850 | 95,820 |
कोलकाता | 87,700 | 95,670 |
मुंबई | 87,700 | 95,670 |
चेन्नई | 87,700 | 95,670 |
भोपाल | 87,750 | 95,720 |
अहमदाबाद | 87,750 | 95,720 |
हैदराबाद | 87,700 | 95,670 |
जयपुर | 87,850 | 95,820 |
लखनऊ | 87,850 | 95,820 |
चंडीगढ़ | 87,850 | 95,820 |
भले ही सोने की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं, लेकिन जानकारों का मानना है कि इसमें गिरावट भी आ सकती है। अगले 6-10 महीनों में सोने की कीमतें 75,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ सकती हैं। इसकी वजह सप्लाई में बढ़ोतरी और डिमांड में कमी बताई जा रही है।
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी बीते हफ्ते उछाल देखा गया है। एक हफ्ते में चांदी की कीमत में 6,000 रुपये तक की बढ़त दर्ज की गई है। इस समय 1 किलो चांदी की कीमत लगभग 1,00,000 रुपये है।