IPL 2025 का 20वां मुकाबला
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 20वां मुकाबला पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा, जहां घरेलू मैदान का फायदा उठाते हुए मुंबई की टीम जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी।
वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
वानखेड़े स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए मुफीद माना जाता है। यह पिच लाल मिट्टी से बनी होती है, जिससे इसमें बेहतर बाउंस मिलता है और गेंद आसानी से बल्ले पर आती है। हालांकि, स्पिनर्स को सफलता पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। पिच पर घास की कमी के चलते तेज गेंदबाजों को सीमित मदद मिलती है।
इस मैदान पर टॉस का भी बड़ा महत्व होता है, और अधिकांश कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करना पसंद करते हैं, क्योंकि दूसरी पारी में ओस की भूमिका अहम होती है।
मुंबई का मौसम हाल
7 अप्रैल को मुंबई का मौसम गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 34°C और न्यूनतम तापमान 27°C रहेगा। चूंकि मुकाबला शाम को खेला जाएगा, इसलिए खिलाड़ियों को दिन की गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
हेड टू हेड रिकॉर्ड
अब तक मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 33 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें मुंबई इंडियंस ने 19 मुकाबले जीते हैं, जबकि RCB ने 14 बार बाज़ी मारी है।
आईपीएल 2025 में दोनों की यह पहली भिड़ंत होगी। पिछले सीजन में मुंबई ने RCB को 7 विकेट से हराया था, जबकि IPL 2023 में दोनों के बीच दो मैच हुए थे – एक में मुंबई ने जीत हासिल की थी और दूसरे में RCB विजयी रही थी।