यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणाम का छात्र-छात्राएं बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब यह इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। संभावना है कि किसी भी दिन बोर्ड की ओर से रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है।
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राएं अपना परिणाम नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर देख सकते हैं:
इन वेबसाइटों के माध्यम से रिजल्ट को देखा और डाउनलोड भी किया जा सकता है।
हाल ही में इंटरनेट मीडिया पर यह अफवाह फैली थी कि यूपी बोर्ड का परिणाम 15 अप्रैल को दोपहर 2 बजे जारी किया जाएगा। इस पर बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट किया कि यह सूचना असत्य और भ्रामक है। उन्होंने छात्रों से केवल आधिकारिक वेबसाइटों पर भरोसा करने की अपील की है।